स्पेशल चैकिंग अभियान: 887 वाहनों की जांच, 100 के चालान, 52 इंपाउंड, 2 चोरी की बाइक बरामद

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: मंगलवार की शाम जिला पुलिस द्वारा स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी राजेश कालिया द्वारा सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व सीआईए पुलिस को मंगलवार की शाम 4 बजे से 7 बजे तक स्पेशल चैकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे। जिसके दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न जगह नाकाबंदी व गश्त करते हुए वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों को चैक किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत कुल 887 वाहनों को चैक किया गया। जांच दौरान 100 वाहनों के चालान किए गए तथा यातायात नियमों की घोर अवहेलना करने कारण 52 वाहनों को इंपाउंड किया गया। अभियान दौरान सफलता हासिल करते हुए 4 आरोपियों के कब्जे से 2 चोरीशुदा बाइक भी बरामद की गई है। Kaithal News

एसपी राजेश कालिया ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग अलग तरह के अभियान चला कर अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: दो ट्रंको की भिडंत में एक ट्रंक चालक की मौत

About The Author

Related Posts