सुखदेव सिंह इन्सां की मृतदेह पर रिसर्च करेंगे मेडिकल छात्र

Published On

शरीरदान। बड़ी संख्या में रिश्तेदारों व साध-संगत ने सुखदेव सिंह इन्सां को दी अंतिम विदाई
अग्रोहा मेडिकल इंस्टीट्यूट को की गई मृतदेह दान

सच कहूँ/तरसेम
जाखल। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक जाखल के गांव ढेर निवासी सुखदेव सिंह इन्सां व दिल्ली के 45 मैंबर ने मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान कर मानवता पर परोपकार किया है। सुखदेव इन्सां गांव ढेर के दूसरे शरीरदानी बने हैं। सुखदेव सिंह इन्सां की इच्छानुसार उनकी धर्मपत्नी शांति देवी, पुत्र डॉ. गणपत सिंह इन्सां व हरमेश इन्सां ने देहदान के लिए ब्लॉक जाखल के 15 मेंबर गुरजीत इन्सां व भंगीदास जंटा सिंह से संपर्क कर पिता की मृतदेह को दान करने की इच्छा प्रकट की।

जिसके पश्चात सुखदेव इन्सां की मृतक देह को अग्रोहा मेडिकल इंस्टीट्यूट को रिसर्च के लिए दान किया गया। इससे पूर्व सुखदेव इन्सां को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की तादाद में साध-संगत एवं ग्रामीण उमड़े। सुखदेव इन्सां के पार्थिव शरीर को फूलों व गुब्बारों से सजी एम्बुलेंस में पावन नारा बोलकर रवाना किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच अमन सिंह, हरविंदर सिंह लाली, दिल्ली राज्य के 45 मेंबर अजय कुमार, सुरेश कुमार टोहाना, विक्की, शेर सिंह टोहाना, सिमर चंद, शेर सिंह इंदाछोई, बसंत सिंह, डॉ. हरपाल, बहन मुन्नी इन्सां, विमला, जाखल भंगीदास अरतीश कुमार, रामफल इन्सां, राजेन्द्र कुमार, शिवकुमार, गुरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में साध-संगत व रिश्तेदार मौजूद रहे।

बेटियों व पुत्र वधू ने दिया अर्थी को कंधा

वहीं बेटा-बेटी के भेदभाव को मिटाने का संदेश देते हुए सुखदेव इन्सां की अंतिम शवयात्रा को उनकी पुत्रियां कुलविंदर कौर, हरजिंदर कौर, बलजिंदर कौर, पुत्रवधू राजविंदर कौर, वीरपाल कौर ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान सतपाल टोहाना, नरेंद्र कुमार, रामचंद्र ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा आज 134 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं। जिसमें से एक है शरीरदान। पूज्य गुरु जी शिक्षाओं का ही असर है कि आज डेरा अनुयायी जीते जी तो मानवता की सेवा कर रहे हैं वहीं मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान कर मानवता पर परोपकार कर जाते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts