हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा रिफाइंड से भरा हुआ टैंकर, तेल उठाने के लिए दौड़े लोग

Published On

टैंकर में भरा हुआ था 34 हजार लीटर रिफाइंड, कलकता से जा रहा था जालंधर

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Julana News: जींद रोहतक बाइपास पर करसोला रोड़ के पास बीती रात एक रिफाइंड से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसें चालक को चोटें आई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। Jind News

त्रिपुरा के धर्मनगर निवासी टैंकर चालक मानव विश्वास ने बताया कि वह टैंकर में 34 हजार लीटर रिफाइंड तेल भरकर कलकता से जालंधर जा रहा थी। बीती रात देर सांय जब वह जुलाना के करसोल रोड़ बाईपास पर पहुंचा तो अचानक उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया और सर्विस रोड़ के साथ बने नाले में जा गिरा। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

रिफाइंड तेल के पलटने की सूचना पाकर तेल उठाने के लिए दौड़े लोग | Jind News

बीती रात तेल का टैंकर पलट गया था। सूचना पाकर आस पास के गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरूष तेल उठाने के लिए बाल्टी और पीपे लेकर दौड़ पड़े। चालक के मना करने पर भी लोग नही माने तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को मौके से भगा दिया। उसके बाद फिर से पुलिस के जाने के बाद लोग दौड़े। महिलाएं , बच्चे बाइकों पर आकर तेल भरते नजर आए। Jind News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भिजवाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
                                                                                            राजकुमार, मंडी चौंकी इंजार्ज जुलाना।

यह भी पढ़ें:– Imd Alert: भट्ठी की तरह तपा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से होगी बारिश?

About The Author

Related Posts