दुकान में चोरी की नियत से घुसा आरोपी काबू

Published On

टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने दुकान में चोरी की नियत से घुसे एक युवक को मौके पर ही काबू किया है। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र भोजराज निवासी आदर्श कॉलोनी, टोहाना के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता नरेश जैन ने बताया कि 10 फरवरी को वह अपनी दुकान ह्लखुशदिल सैनेटरी स्टोरह्व से कुछ देर के लिए बाहर गया था। लौटने पर एक युवक गल्ले में हाथ डालते हुए मिला, जिसे उसने आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। Tohana News

यह भी पढ़ें:– Gogamedi News: कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना

About The Author

Related Posts