Eye Flu: मौसम के चलते बढ़ती जा रही है आई फ्लू के मरीजों की संख्या

Published On

आई फ्लू से बचने के लिए भिवानी के नेत्र विशेषज्ञ डा. एडविन ने दी लोगों को सलाह

  • इंफेक्शन से बचने के लिए एक-दूसरे के रूमाल व तोलिए का इस्तेमाल ना करे नागरिक: डॉ. एडविन

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: इन दिनों हरियाणा में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आई फ्लू के मरीज हरियाणा में ज्यादा होने के कारण इन्फेक्शन है। इन्फक्शन बढ़ने का कारण एक दूसरे के रूमाल व तौलिये का इस्तेमाल करना है। डॉ ने सलाह दी है की एक दूसरे के रूमाल व तोलिए का इस्तेमाल ना करे जिससे इंफक्शन हों। बता दे की इन दिनों हरियाणा में मौसम के कारण आई फ्लू के मरीज बढ़ रहे है। Bhiwani News

जिसकी वजह से लोगों की आंखो में एक तरह की फुंसी से निकल जाती है। जिसकी वजह से आँखो का लाल होना। आंखो ने दर्द होना की समस्या आती है। भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य हॉस्पिटल के डा. एडविन रंगा ने बताया की प्रतिदिन 20-25 मरीज आई फ्लू के आ रहे है। उन्होंने बताया की इस इंफक्शन से बचने के लिए एक दूसरे के रुमाल का प्रयोग ना करे। उन्होंने बताया की दवाई का इस्तेमाल करे। डा. ने बताया की दवाई भी हाथ धो कर करे।

यह भी पढ़ें:– एलएलबी के छात्र को गाड़ी से कुचलने का आरोपी सिविल इंजीनियर काबू

About The Author

Related Posts