चलती बस में परिचालक ने पी शराब, विडियो वायरल

Published On

डीसी बोले पहचान होते ही होगी कार्यवाही

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। चलती बस में एक परिचालक द्वारा शराब (Alcohol) पीने का मामला सामने आया है। बस में सवारियां भी बैठी है और उनमें से एक सवारी की बस परिचालक के साथ शराब पीने को लेकर बहस भी होते देखी जा रही है। इस मामले का विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

बस सहकारी परिवहन समिति की बताई जाती है, जोकि झज्जर व बहादुरगढ़ के बीच चलती है। लेकिन इस मामले में अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं हो पाई यह भी एक तरह से जांच का विषय है। उधर इस मामले में जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

मामले की जांच कराई जाएगी और यदि परिचालक (Alcohol) की पहचान होती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही किए जाने के साथ-साथ जिस परिवहन समिति की यह बस है उस समिति के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त का यह भी कहना था कि उन्हें सहकारी समितियों की अनियमितताओं की ओर भी शिकायतें मिली है। उन पर भी जांच कराई जाएगी और कार्यवाही की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts