Haryana Weather: हरियाणा के इन 17 शहरों में होगी झमाझम बारिश, 50 कि.मी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Published On

Haryana Weather:  हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नई जानकारी दी है। हरियाणा के 17 शहरों में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे और 50 कि.मी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

इन शहरों में होगी बारिश | Haryana Weather

मौसम विभाग के तहत हरियाणा के 11 शहरोंं (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25-50 फीसदी और 6 जिलों (कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर) में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 जून से लेकर 3 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बात हम करें सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा है।

हिमाचल में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई और तूफान के कारण पर्वतीय राज्य में आम जनजीवन आंशिक रूप से बाधित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बारिश राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर पर बने मजबूत चक्रवाती परिसंचरण से प्रभावित मानसून के पूर्व गतिविधि का हिस्सा है। इससे शिमला, सोलन, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर और हमीरपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। राज्य में सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच तेज बारिश हुई और 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। शिमला के कई इलाकों में नाले उफान पर दिखे और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। आसमान में अंधेरा छा गया और लोगों को घर के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ा। बारिश के कारण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा। खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में विमान संचालन, सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। आईएमडी ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट तथा तीन जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में लगातार आंधी-तूफान, भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के अनुमान की चेतावनी जारी की है।

About The Author

Related Posts