सोशल मीडिया पर ठगी करने वाले तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार
आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप बरामद
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लडकी बनकर बात करके ठगी के तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार किए गए है। आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व 18 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि और भी मामलों का खुलासा हो सके।
जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसका संपर्क एक लडकी से हुआ था इसके बाद इनकी आपस में बात होने लगी। उस लडकी ने उसको कहा कि वह भारत आ गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उसके चेक को एक्सचेंज पर इंडियन करेंसी में करने के लिए रजिस्ट्रेशन के रूप में 69 हजार 900 रुपए की जरूरत है। जिसके बाद उसने रुपये उसके बताए हुए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने और रुपए मांगे तो युवती को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चिनेडु, जेम्स संडे व जूल्स ककाओ के रूप में हुई है। तीनों निवासी नाइजीरिया के हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपी जेंट्स संडे वर्ष 2022 में अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। आरोपी चिनेडु वर्ष 2018 में स्टडी वीजा पर भारत आया था तथा आरोपीय जूल्स वर्ष 2017 में स्टडी वीजा पर भारत आया था।
आरोपियों के पास कोई भी वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला। पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों की आईडी से भारत में रह रहे लोगों से बात करते हैं। उनको अपने विश्वास में लेकर उनसे मिलने के लिए भारत आने की कहकर इंडियन करेंसी में रुपए एक्सचेंज करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे।