दो किसानों पर तीन लोगों ने किया हमला, एक की मौत

Published On

तोशाम(सच कहूँ/विजेन्द्र)। गांव खरकड़ी सोहान में खेत में फसलों की आवारा पशुओं की रखवाली करने गए दो किसानों पर तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। खरकड़ी सोहान निवासी मनदीप ने बताया कि शनिवार को रात 8 बजे घर से खाना खाकर खेत में पशुओं की रखवाली करने के लिए गया था और साथ में खेत का पड़ोसी सोमबीर भी अपने खेत में रखवाली करने के लिए दोनों मोटरसाइकिल पर गए थे। उन्होंने बताया कि खेत में उन्होंने झोपड़ी बनाई हुई हैं जिसने में वे दोनों खेत में आवारा पशुओं से रखवाली करते समय रात में विश्राम करते हैं।

दोनों झोपड़ी की चारपाई पर लेटे हुए थे कि कुछ देर बाद झोपड़ी के अंदर तीन व्यक्ति आए। उन तीनों व्यक्तियों में से एक को वह जानता है जिसका नाम अरुण है और दोनों अन्य व्यक्तियों को वह पहचान नहीं पाया। मनदीप ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने उन पर मारपीट करनी शुरू कर। अरुण के हाथ में डंडा था इतनी देर में लाइट चली गई और अंधेरा हो गया। तीनों ने सोमबीर को किसी अज्ञात चीज से हमला किया। सोमबीर सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया था। इतने में तीनों वहां से भाग गए। इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि हत्या के मामले में एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts