Tourist Bus Accident: लुधियाना से राजस्थान जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में दुर्घटनाग्रस्त हुई

Published On

टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल)। Tourist Bus Accident: पंजाब के लुधियाना से राजस्थान जा रही एक टूरिस्ट बस रविवार तड़के टोहाना शहर के शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 2:50 बजे हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़कर टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 50 यात्रियों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार बस चालक ने बताया कि अचानक बस के सामने पशु आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस चौक की बाउंड्री से टकरा गई। Tohana News

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को चौक से हटाया गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लुधियाना निवासी नरेश जैन व अमन जैन ने बताया कि सभी लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लुधियाना से खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए थे। रविवार दिन में खाटू धाम पहुंचने का कार्यक्रम था। दुर्घटना के बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को आगे रवाना कर दिया गया। बस में महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। Tohana News

यह भी पढ़ें:– भतीजे ने सिर में फावड़ा मार कर दी चाचा की निर्मम हत्या 

About The Author

Related Posts