अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Get a better experience with our app
Tap Share → Add to Home Screen.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य सिविल सेवा के दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विरेंद्र सिंह को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। इसी तरह चरखी दादरी (नामित) के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रीतपाल सिंह मोठसरा को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।