शिक्षा और रोजगार
हरियाणा में दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले
Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले के आज आदेश जारी किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि आईएएस अधिकारी मनदीप कौर को हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक और अतिरिक्त सचिव, कृष्ण कुमार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त सचिव तथा एचसीएस अधिकारी और अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक व संयुक्त सचिव विवेक कालिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जस्टिस ( रिटायर्ड) एसएन झा की अगुवाई में गुरुग्राम में गठित जांच आयोग के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।