राजधानी एक्सप्रैस की चपेट में आने से दो रेलवे कर्मियों की मौत

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। जिले के बुढ़िया नाला के रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलवे कर्मचारियों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

रेलवे पुलिस में एएसआई जवाहर सिंह ने बताया कि फरीदाबाद मेवला महाराजपुर स्थित बुढ़िया नाला रेलवे जंक्शन पर रेलवे लाइन पर चेकिंग के दौरान दो रेलवे कर्मचारी पलवल से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में कुलदीप (52) और भगतराम (28) की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक भगतराम आज ही फरीदाबाद बुढ़िया नाला रेलवे जंक्शन पर शिफ्ट हुए थे और आज ही ड्यूटी पर गए थे। वहीं कुलदीप भी घर पर ही ट्रेनिंग कर रहे थे और आज ही ड्यूटी पर ज्वाइन हुए थे। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस बल पहुंचा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts