अज्ञात बदमाशों ने डंडे और रॉड से बारहवीं कक्षा के छात्र पर हमला कर वारदात को दिया अंजाम

Published On

सी सी टी वी में कैद हुई वारदात

उकलाना 8 मई , कुलदीप स्वतंत्र, उकलाना में बदमाशों (Miscreants Attack) ने वारदात को अंजाम दिया है । घटना करीब सुबह सवा दस बजे के आस पास की है । 14-15 बदमाश मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और अचानक दुकान में घुसकर वहां बैठे दुकान मालिक रामनिवास पांचाल के 18 वर्षीय बेटे मोहित पर जमकर हमला कर मारपीट करने लगते हैं । आसपास के लोग हमलावरों को भगाने व पीड़ित को बचाने में कामयाब हो जाते हैं । मोहित को उपचार के लिए सामान्य हस्पताल हिसार में भर्ती किया गया है ।

पुलिस मौके पर पहुंचकर सी सी टी वी फुटेज देखती है । हालांकि ये विवाद किस बात पर हुआ इसका अभी तक पता कोई पता नहीं लग पाया है । एग्रीकल्चर वर्क्स की दुकान में 18 वर्षीय मोहित रविवार होने के कारण दुकान पर स्थित था । इसी बीच कुछ लोग दुकान पर काम भी कर रहे थे । लगभग 14 , 15 के आसपास लोग वहां आते हैं एक दुकान में घुसता है तो दो युवकों का झुंड भी वहीं आ जाता है इसके बाद दूसरी दुकान की तरफ जाते हैं लेकिन इसके बाद वापस आकर उसी दुकान में बैठे मोहित पर अचानक डंडों व रॉड से हमला कर देते हैं पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो जाती है ।

सी सी टी वी मैं कैद तस्वीरों में युवकों के हाथों में लाठी डंडे और रॉड साफ दिख रही है । युवक कई देर तक मोहित के साथ मारपीट करते हैं इसी बीच आसपास के लोग आकर उसको छुड़ाते हैं । मोहित 12 वीं कक्षा का छात्र है । युवक दुकान के अंदर घुसकर उस पर हमला करते हैं । बदमाश मारपीट कर धमकी देते हुए वहां से चले जाते हैं लेकिन फिर आ जाते हैं ।

miscreants attack sachkahoonइसी बीच काफी बड़ी संख्या में लोग वहां इकठे हो जाते है और बदमाश (Miscreants Attack) डरकर वहां से भाग खड़े होते हैं बदमाशों के जाने के बाद मोहित के पिता ने उकलाना थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी । फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है । विवाद के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है । मोहित और उसके पिता के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts