सरसा की वालंटियर होंगी मुख्यमंत्री से सम्मानित!

Published On

स्वयंसेविका अल्का रानी राज्य स्तरीय नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड के लिए चयनित

Sirsa Volunteer Honored by CM: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नेशनल सोशल आगेर्नाइजेशन सरसा शाखा की स्वयंसेविका अल्का रानी को राज्य स्तरीय नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। अल्का पिछले 4 वर्षों से संस्था के साथ जुड़कर समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वे पौधारोपण अभियान, रक्तदान के लिए प्रेरित तथा नेत्र जांच शिविर में छात्राओं को जोड़कर अपनी सेवाएं दे रही हैं। Sirsa News

अल्का की इस उपलब्धि से पूरा परिवार व समस्त संस्था सदस्यों ने खुशी जताई है तथा अल्का के उज्जवल भविष्य की कामना की है। नेशनल सोशल आगेर्नाइजेशन के चेयरमैन जितेंद्र नरवाल तथा जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ढिल्लों ने अल्का को बधाई देते हुए कहा कि अल्का की उपलब्धि से समस्त लड़कियों को सीखना चाहिए तथा हर श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी अल्का रानी को पंचकुला में राज्य स्तरीय सम्मेलन में सम्मानित करेंगे। Sirsa News

Sirsa News: माधोसिंघाना में पहली बार लगेगा किसान मेला! 500 किसान होंगे सम्मानित

About The Author

Related Posts