शिक्षा और रोजगार
लोस क्षेत्र में विकास की ब्यार बहाकर चुकाएंगे मतदाताओं का कर्ज: धर्मबीर
भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने के बाद भिवानी पहुंचे सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके वे सदैव आभारी रहेंगे तथा मतदाताओं के इस कर्ज को क्षेत्र में विकास कार्यो की ब्यार बहाकर चुकाएंगे। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह अपनी जीत के बाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जता रहे है। इसी कड़ी में वे स्थानीय हांसी रोड़ स्थित शकुंतला गार्डन में पहुंचे तथा यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताया। Bhiwani News
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने की तथा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। इस मौके पर चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस बार उनका लक्ष्य भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास पर जोर देने के अलावा कनेक्टिविटी के माध्यम से क्षेत्र का विकास करना रहेगा। इसके अलावा क्षेत्र में औद्योगिक रोजगार एवं विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा की तीन तरफ कांग्रेस की लहर थी। इस लहर के बीच से भी मतदात उन्हे जीत जिताकर ले गए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाकर यह साबित कर दिया है इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाता जाति या समुदाय के मुद्दे पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दे पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि चौ. धर्मबीर सिंह की जीत में भिवानी के कार्यकर्ताओं की विशेष मेहनत एवं योगदान रहा। Bhiwani News