मलड़ी में गेहूं की फसल में लगी आग, 5 एकड़ फसल व 7 एकड़ भूसा जलकर राख

Published On

ओढां (सच कहूँ न्यूज)। गांव मलड़ी में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस आगजनी में किसान की 5 एकड़ गेहूं की फसल (Wheat Crop) व 7 एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण कंबाइन से निकली चिंगारी बताई जा रही है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कृषि यंत्रों व अन्य संसाधनों की सहायता से आग को आगे बढ़ने से रोका। अगर ग्रामीण तत्परता न दिखाते तो आग और भी बड़े नुकसान का सबब बन सकती थी।

वहीं सूचना देने के काफी समय बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी न पहुंचने पर लोगों मेंं रोष देखा गया। पीड़ित किसान जसवीर सिंह ने बताया कि उसके खेत में कंबाइन से गेहूं की फसल का कटान चल रहा था। इसी दौरान अचानक गेहूं की फसल (Wheat Crop) में आग लग गई। गांव में स्पीकर के जरिए मुनादी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों के पीछे कृषि यंत्र जोड़कर मौके पर पहुंचे और आग को आगे बढ़ने से रोका।

वहीं रोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस आगजनी में किसान जसवीर की करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल (Wheat Crop) व गांव भीवां के किसान जगराज सिंह की 7 एकड़ में गेहूं के अवशेष व भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित जसवीर सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts