Haryana: हरियाणा की महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये, आई बड़ी जानकारी!

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Lado Lakshmi Yojana: इस समय भाजपा की सरकार देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं, ताकि राज्य और देश की महिलाएं सशक्त बन सकें। देश की राजधानी दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बन गई है। दिल्ली सरकार ने भी लाड़ों लक्ष्मी योजना की तारीख बता दी है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे। Haryana

अब हरियाणा की महिलाएं भी जानने में उत्साहित है कि हमें कब मिलेंगे 2100 रुपये? मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अप्रैल के माह में हरियाणा की महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आने शुरू हो सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मार्च में पेश किए जाने वाले वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के बजट का प्रविधान किया जा सकता है। योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह उनके खातों में प्रदान किए जाएंगे। एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाली महिलाएं इस योजना की पात्रता में आएंगी।

क्या है हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना?

लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक जनकल्याणकारी योजना हैं, ये योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर बनाई गई हैं, इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान करना हैं। हरियाणा राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत आॅनलाइन आवेदन कर सकती हैं, हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं, जैसे ही यह शुरू हो जाएगी, योग्य महिलाएं राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य | Haryana

दरअसल इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त करना हैं, इस योजना से महिलाओं में आर्थिक स्वतंत्रता को बढावा मिलेगा और वे अपने परिवार में आर्थिक योगदान करने में सक्षम बनेंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ

लाड़ों लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें, यह योजना विशेष रुप से उन महिलाओं के लिए हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास रहने-खाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस योजना से महिलाए अपने परिवार में आर्थिक सहयोग कर पाएंगी और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा, इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिससे उन्हे समाज में सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए आयु सीमा | Haryana

इस योजना का लाभ 18 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा, तो आइए जानते हैं कि आवेदन के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे अप्लाई करें।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए पात्रता:-

  • आवेदक हरियाणा राज्य की महिला होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • बीपीएल कार्ड धारक महिलाएं ही पात्र हैं।
  • घर में कोई आयकरदाता या वेतनभोगी नहीं होना चाहिए।
  • तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:– Delhi New Cm: हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री….जानिये रेखा गुप्ता के बारे में…

About The Author

Related Posts