चलती एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला में एक महिला ने वीरवार को चलती एम्बुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। एम्बुलेंस में सवार एमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन संजीव कुमार व प्रदीप कुमार ने महिला की डिलीवरी की। नागरिक अस्पताल पहुंचने के बाद ही डिलीवरी की शेष कार्रवाई की गई। महिला व उसकी बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं।

दरअसल घसीटपुर के पास आशियाना फ्लैट में रहने वाली 22 वर्षीय रिंकू को वीरवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिवार की ओर से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी गई। ईएमटी प्रदीप कुमार व संजीव कुमार एम्बुलेंस चालक के साथ रिंकी को लेने के लिए मौके पर पहुंचे। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि जब महिला को एम्बुलेंस में लाया जा रहा था तो तभी उसे तेज दर्द होने लगा। अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास दर्द बेकाबू हो गया। तब एम्बुलेंस में ही महिला की डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया गया। दोनों कर्मचारियों ने पूरी सावधानी से महिला की डिलीवरी करवाई। इस दौरान महिला ने एम्बुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया।

तब एम्बुलेंस को चालक सीधे आपातकालीन वार्ड में ले गया। यहां स्टाफ नर्स ने नाड़ काटने समेत डिलीवरी की दूसरी प्रक्रिया पूरी की। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अगर वे एम्बुलेंस में महिला की डिलीवरी न करवाते तो जच्चा व बच्चा की जान को खतरा हो सकता था। दोनों जान बचाने के लिए ही उन्होंने एम्बुलेंस में डिलीवरी करने का निर्णय लिया था। चिकित्सकों ने भी इस कार्य के लिए दोनों ईएमटी की जमकर सराहना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts