हरियाणा के पांच जिलों में चलेंगी महिला स्पेशल बसें : मनोहर लाल

Published On

महिला स्पेशल बस छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शुरू की (CMManohar lal)

चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकार की ‘छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य के पांच जिलों अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में पायलट आधार पर ‘महिला स्पेशल बसें’ चलाई जाएंगी। खट़टर ने छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना से सम्बन्धित कार्यों की आज यहां समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। बैठक में शिक्षा और परिवहन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिला स्पेशल बस छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शुरू की जा रही हैं।

  ऐसी हर बस में महिला पुलिस कॉस्टेबल भी तैनात रहेंगी

  •  असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।
  •  शुरूआत में यह व्यवस्था विश्वविद्यालयों और कॉलेज छात्राओं के लिए शुरू की जाएगी
  •  बाद में इसमें अन्य शिक्षण संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा।
  • अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों के रूट इस प्रकार से तैयार किए जाएं
  • ताकि समय और बसों का सदुपयोग किया जा सके।

छोटे वाहनों का उपयोग कर छात्राओं को सुविधा मुहैया कराई जाए

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हर जिले में रूट तैयार करते समय प्रत्एक जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में मनोनीत करने के निर्देश दिए ताकि वह परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर सही और बेहतर रूट तैयार कर सकें। उन्हेंने कहा कि जहां कहीं बड़ी बसों की जरूरत नहीं है वहां पर छोटे वाहनों का उपयोग कर छात्राओं को सुविधा मुहैया कराई जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. ऊमाशंकर, उप-प्रधान सचिव आशिमा बराड़, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन. राय, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts