ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
Published On
सांपला के समीप हुआ हादसा (Accident)
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से (Accident) एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह रोहतक दिल्ली रेल मार्ग पर सांपला के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- राहगीरों द्वारा घटना की सूचना जीआरपीएफ व सांपला पुलिस को दी गई।
- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
- साथ ही पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में पता किया
- लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।