जालंधर में कोरोना के 47 नये मामले, तीन की मौत

Published On

जालंधर। पंजाब के जालंधर में 47 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,200 हो गयी है जबकि तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 608 हो गयी है जबकि 77 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 17,848 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 4,25,922 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 3,86,884 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts