सरपंच के घर हो रही पंचायत में युवक पर कातिलाना हमला

Published On

सरपंच के घर पर भैंस खरीदने को लेकर हो रही थी पंचायत

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) भैंस को लेकर ढाणी करनैल के सरपंच के घर हो रही पंचायत में कुछ लोगों ने एक युवक पर कातिलाना हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:– कोरोना पॉजिटिव निकले नौसेना प्रमुख, पीएम के साथ मीटिंग में होने वाले थे शामिल

उपचाराधीन घायल मनदीप के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक भैंस कटेहडा गांव से में खरीदी थी। दूसरे पक्ष के लोग उसी भैंस महंगे दाम पर खरीदना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें करीब 50 लोगों ने आकर उसके बेटे मनदीप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके बेटे ने दीवार कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गये। उन्होंने मनदीप को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों कें अनुसार उसे20 से ज्यादा टांके लगे हैं।

वहीं ढाणी करनैल के सरपंच परमिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पशुओं का व्यापार करते हैं। उनके पास जब यह मुद्दा आया तो उन्होंने पंचायत बुला ली। आज जब पंचायत बुलाई गई तो तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने मनदीप पर
हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts