पंजाब असेंबली में हंगामा, MLA का हाथ फ्रैक्चर

Published On

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में गुरुवार को लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस और आप विधायक सुखपाल खैरा को स्पीकर के ऑर्डर पर मार्शलों ने खींचकर बाहर निकाला। धक्का-मुक्की में आप की महिला विधायक सर्वजीत माणुके पर टेबल गिर गई, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया।

विधायकों ने मार्शलों पर उनकी पगड़ी उतारने का अारोप

धक्कामुक्की में आप के निहाल सिंह वाला के विधायक मंजीत सिंह भी जख्मी हुए हैं। इस दौरान विधायकों ने मार्शलों पर उनकी पगड़ी उतारने का अारोप लगाया।

खैरा और बैंस को सुखबीर बादल ले गए थे सदन में

  • गुरुवार को बैंस और खेरा को विधानसभा के गेट पर ही रोक दिया गया।
  • बाद में उन्हें अकाली विधायक सुखबीर सिंह बादल दूसरे रास्ते से सदन के अंदर ले गए।
  • सदन में दोनों विधायकों को देख स्पीकर ने मार्शलों को उन्हें बाहर करने का ऑर्डर दे दिया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts