अमरिन्दर सिंह कर रहे हैं बदले की राजनीति: कालिया

Published On

जालंधर (एजेंसी)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) सरकार चलाने की बजाय बादल परिवार के साथ बदले की भावना से काम करने में ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

कालिया ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार न्यायमूर्ति रंजीत सिंह (सेवानिवृत्त) आयोग की रिपोर्ट का संज्ञान लिया है उससे यह बात साफ हो जाती है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह बदले की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस ने गलत परम्परा शुरू की है।

कालिया ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के खिलाफ विशेष प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) पारित कर कांग्रेस ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ की शुुरुआत कर दी है।

एसजीपीसी सिख समुदाय की सर्वोच्च धार्मिक संस्था होने के नाते अपना धार्मिक वर्चस्व बनाये रखने के के लिए प्रिविलेज मोशन के खिलाफ प्रतिक्रिया करना स्वाभाविक है और ये आने वाले समय में होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts