लंदन जा रही पत्नी अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर, देखें लेटेस्ट तस्वीर

Published On

चंडीगढ़। वारिस पंजाब के संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह से जुड़ी (Amritpal Singh wife) एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल की पत्नी दोपहर की फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की पत्नी अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां उसे रोक लिया गया। कुछ महीने पहले अमृतपाल सिंह ने यूके में रहने वाली पंजाबी मूल की एक लड़की से शादी की थी। तभी से दोनों अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा में रह रहे थे। अब अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है।

क्या है मामला | Amritpal Singh News

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस पिछले कई सालों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। इस बीच पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक अमृतपाल सिंह का कोई पता नहीं चला है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने बटाला रेलवे स्टेशन और पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारे के बाहर अमृतपाल को खोजने के लिए पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों पर लोगों से अपील की गई कि जिस किसी को भी अमृतपाल के बारे में जानकारी मिले वह पुलिस को जरूर बताए, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts