शरीरदान कर अमर हुए नाजर सिंह इन्सां

Published On

गांव मेहता के 6वें शरीरदानी बने नाजर सिंह इन्सां

बांडी/बठिंडा (सच कहूँ/अशोक गर्ग)। Body Donation: सच्चे रुहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बांडी के गांव मेहता में एक डेरा श्रद्धालु के मरणोपरांत उनकी स्वैच्छा के अनुसार उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर मानवता भलाई कार्यों में अपना योगदान दिया है।

जानकारी देते गांव के प्रेमी सेवक जसवीर सिंह इन्सां, 15 मैंबर दर्शन सिंह इन्सां व 15 मैंबर शमशेर सिंह इन्सां ने बताया कि गांव मेहता निवासी नाजर सिंह इन्सां (61) पुत्र गुरबचन सिंह ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीते जी मरणोपरांत अपना शरीरदान करने के फार्म भरे हुए थे। उनके द्वारा लिए गए प्रण को पूरा करते उनके परिजनों प्रगट सिंह इन्सां, अमनप्रीत कौर इन्सां, करनवीर इन्सां, कुलदीप कौर व अन्य सदस्यों ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते नाजर सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीच्यूट आॅफ मेडिकल सार्इंस बरेली (उत्तर प्रदेश) में मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

नाजर सिंह इन्सां की अर्थी को कंधा उनकी पुत्रवधुओं ने दिया। मृतक देह को फूलों से सजी एम्बूलैंस द्वारा बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, परिजनों व ग्रामीणों द्वारा ‘नाजर सिंह इन्सां अमर रहे, शरीरदान महादान’ के नारों के साथ गांव की फिरनी से गुजरते हुए गांव के बस स्टैंड से फूलों की वर्षा कर रवाना किया।

वहीं बठिंडा से पहुंचे अश्वनी कुमार इन्सां ने बताया कि नाजर सिंह इन्सां मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते थे और काफी समय गांव के प्रेमी सेवक भी रहे। उन्होंने बताया कि इस परिवार द्वारा कई वर्ष पहले इनकी पत्नी नसीब कौर का भी पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया था। इस मौके गुरप्रीत सिंह, 15 मैंबर जगजीत सिंह इन्सां, 15 मैंबर परमजीत कौर इन्सां, 15 मैंबर जसवंत कौर इन्सां, 15 मैंबर मनदीप कौर इन्सां, पंच गुरप्रीत सिंह विक्की, जिम्मेवार बहनें, रिश्तेदार, गांव के गणमान्यजन व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार व विभिन्न गांवों व ब्लॉकों से पहुंची साध-संगत ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा किया। उल्लेखनीय है कि नाजर सिंह इन्सां ने गांव मेहता के 6वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है।

परिजनों ने शरीरदान कर किया महान कार्य: 85 मैंबर | Body Donation

85 मैंबर जीवन कुमार इन्सां ने कहा कि नाजर सिंह इन्सां के मरणोपरांत उनका शरीरदान कर परिवार ने जो सराहनीय कार्य किया है वह अपने आप में बेमिसाल है व बहुत बड़ी कुर्बानी है जो समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से डेरा श्रद्धालु बड़ी संख्या में मरणोपरांत अपना शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर रहे हैं व आने वाले समय में मेडिकल क्षेत्र में लाईलाज बीमारियों का इलाज भी संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:– कल्याण नगर परमार्थ कॉलोनी निवासी देहदानी कृष्णा रानी इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

About The Author

Related Posts