अमृतसर के एक निजी स्कूल में जहर निगलने वाले छात्र की मौत

Published On

अमृतसर। (सच कहूँ न्यूज) अमृतसर से एक दुखद खबर मिली है। (Amritsar) जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल के छठी कक्षा के छात्र अनुराग ने कक्षा के अंदर बेंच पर लेटकर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बता दें कि 2 दिनों से अनुराग की हालत काफी गंभीर थी, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से स्कूल के प्राचार्य व प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts