सीएम भगवंत मान ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को शामिल किया है। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान राज्य का गृह विभाग खुद संभालेंगे। वित्त विभाग की कमान हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला, कानून व पर्यटन मंत्री हरजोत एस बैंस होंगे, जबकि डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक्क खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री व कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts