डेरा श्रद्धालु ने लाखों की कीमत का मोबाईल लौटा दिखाई ईमानदारी

Published On

बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रमनजीत इन्सां निवासी गांव व डाकखाना नानक पुरा, खाई फेमे की, जिला फिरोजपुर ने एक गुम हुआ मोबाईल उसके असली मालिक को वापिस कर ईमानदारी का सुबूत दिया है।

यह भी पढ़ें:– सरकारी कॉलेजों में डेप्थ मुहिम का असर, छात्राओं ने ली शपथ

इस संबंधी जानकारी देते फिल्म प्रौड्यूसर व अदाकार मलकीत बुट्टर इन्सां निवासी बठिंडा ने बताया कि वह बीते दिनोंं शाह सतनाम जी रूहानी धाम डेरा राजगढ़, सलाबतपुरा में नामचर्चा सुनने गया था, जहां उसका मोबाईल (आईफोन 13 मैक्स प्रो) गुम हो गया था जोकि रमनजीत सिंह इन्सां को मिला। उक्त अनुयायी ने अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए कीमती फोन मालिक को वापिस लौटा दिया। इस मौके 45 मैंबर पंजाब अवतार इन्सां व अन्य डेरा श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु जीव रमनजीत की इस ईमानदारी की भरपूर प्रशंसा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts