डेरा बस्सी में पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजन पर जमकर नाची साध-संगत

Published On

जीरकपुर(सच कहूँ/प्रिंस गर्ग )। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में गत दिवस ब्लॉक डेरा बस्सी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। यह नामचर्चा गांव मुबारकपुर माडल टाऊन सोसायटी में आयोजित की गई। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की और मलिक के नाम का गुणगान किया।

धनौला की साध-संगत ने 10 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

बरनाला(सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी जिला बरनाला के तीनों ब्लॉकों में समूह साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य कर पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारे के साथ की गई और कविराजों ने ग्रन्थों में से शब्द वाणी की। नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा दौरान कस्बा धनौला की समूह साध-संगत द्वारा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की महान शिक्षाओं पर चलते अपनी नेक कमाई में से 10 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया।

इस मौके बलाक भंगीदास हरदीप सिंह इन्सां, 45 मैंबर यूथ गुरमेल कौर इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, कुलविन्दर सिंह इन्सां, सुखदीप सिंह इन्सां, बलजिन्दर इन्सां, संजीव इन्सां, महां सिंह इन्सां, भंगीदास गुरदीप सिंह इन्सां धनौला, भंगीदास बलवीर सिंह इन्सां, भंगीदास गुरचरन सिंह इन्सां, सुरिन्दर इन्सां, सतीश इन्सां, शीतल इन्सां, अमरीक सिंह इन्सां, प्रेम कुमार इन्सां, बलवीर सिंह इन्सां, कुलवंत कौर इन्सां, सिन्दर कौर इन्सां, सुखविन्दर कौर इन्सां, राज रानी इन्सां, सुखविन्दर कौर इन्सां, वीरपाल कौर इन्सां व भारी तादाद में साध-संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts