नशे की वजह से पंजाब सीएम मान को फ्लाइट से उतारे जाने का आरोप, जानें क्या है मामला

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था। बादल के अनुसार, एयरलाइंस ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उधर आप पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने की खबरों को निराधार बताया है। आपको बता दें कि भगवंत मान हील ही में जर्मनी गए थे। अब अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि साथ के यात्रियों के हवाले से चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि पंजाब के सीएम मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था।

यह भी पढ़ें:– सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष टपलू की याचिका सुनने से किया इनकार

आप ने आरोपों को बताया झूठा

आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने एक निजी मीडिया चैनल पर इन आरोपों की सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने तय शैडयूल के मुताबिक दिल्ली लौट आए हैं, ये आरो निराधार हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts