कार्यकर्ताओं के प्रयासों से फिर से भाजपा की सरकार बनेगी: धीमान

Published On

लुधियाना(सच कहूँ/रघबीर सिंह)।जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा-निर्देश पर मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए मंडल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह भमरा की अध्यक्षता में जनता नगर मंडल वार्ड नंबर 40, 41, 42 में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। Ludhiana News

जन संपर्क अभियान के तहत विशेष रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, जिला महासचिव कांतेंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, लक्की शर्मा, जिला सचिव सुखजीव बेदी, सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, युवा मोर्चा के महामंत्री साहिल दुग्गल, भय शर्मा, पाल करियाना स्टोर ईंटा वाला चौक पहुंच लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश का चौतरफा विकास लगातार किया जा रहा है। Ludhiana News

देश के किसानों की आय को दोगुनी करने को लेकर हर घर को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने, देश के हर नागरिक को पक्का घर देने तथा किसानों के खाते में सीधे धन भेजने के सारे काम तेजी से हो रहे हैं। वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी के खिलाफ कितना भी षड़यंत्र हो जाए लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से देश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है और देश का मस्तक ऊंचा रखना है। इसके लिए हमें कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। इस अवसर पर महासचिव जगन अग्रवाल, महासचिव राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, हरपाल सिंह ढिल्लों, नवीन सिंघी, नरेंद्र अग्रवाल, कैशियर पुनित पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शर्मा, महासचिव नीतू शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी भगत, उपाध्यक्ष रवि कुमार के घर जाकर मोदी सरकार की नीतियों के बारे बताया।

यह भी पढ़ें:– ‘Khedaan Watan Punjab Diyan’: मशाल का बरनाला में शानदार स्वागत

About The Author

Related Posts