शिक्षा और रोजगार
440 कैंसर पीड़ित मरीजों के ईलाज के लिए दी 5.90 करोड़ की वित्तीय सहायता
मरीजों की सुविधा के लिए सारी प्रक्रिया आनलाईन | CM Punjab Cancer Relief Scheme
पटियाला(सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार की ओर से राज्य के लोगों को बेहतर (CM Punjab Cancer Relief Scheme) स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिस के अंतर्गत कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी के इलाज के लिए मुख्य मंत्री पंजाब कैंसर राहत योजना के अंतर्गत पटियाला जिले के 440 कैंसर पीड़ित मरीजों के ईलाज के लिए 1 जनवरी 2019 से 31 अक्तूबर 2019 दौरान 5 करोड़ 90 लाख 8 हजार 500 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मरीज को इलाज के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये का इलाज मुफ़्त करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि अब इस संबंधी सारी प्रक्रिया आॅनलाईन की जाती है जो सीधे तौर पर जो अस्पताल से मरीज ईलाज करवाता है उस अस्पताल को राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि साल 2019 में जनवरी से अक्तूबर तक पटियाला जिले के 440 मरीजों को यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
18 सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों को इलाज के लिए मान्यता |
इस संबंधी जब कोई भी फाईल डिप्टी कमिशनर दफ़्तर में आती है उसे पहल के आधार पर क्लियर किया जाता है और इस संबंधी कोई भी केस पैडिंग नहीं है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब कैंसर राहत योजना अधीन मरीजों को यह सहायता राशि आॅन लाईन तरीके से पेपर लेस और कैश लेस प्रदान की जाती है।
डॉ. हरीश ने बताया कि इस स्कीम अधीन पटियाला जिले के निवासी मरीज पंजाब सरकार से इमपैनलड अस्पताल से यदि ईलाज करवाते हैं तो उनके इलाज का 1 लाख 50 हजार तक का खर्च मुख्य मंत्री पंजाब कैंसर राहत योजना के द्वारा सीधा अस्पताल को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 18 सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों को इलाज के लिए मान्यता दी हुई है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।