फूड सेफ्टी टीम ने की लुधियाना में चेकिंग, एकत्रित किए 17 सैंपल

Published On

लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। Ludhiana News: फूड सेफ्टी टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों की जांच करना था। इस दौरान टीम ने फास्ट फूड आउटलेट्स, रेस्टोरेंट्स, बेकरी, मिठाई की दुकानों, डेयरियों, हॉस्टल और मैस में जांच की। यह कार्रवाई पी.ए.यू., ऋषि नगर, फाउंटेन चौक, सेक्टर-32, मुंडियां कलां और जमालपुर क्षेत्रों में की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खाद्य व्यवसायी सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन कर रहे है। Ludhiana News

जानकारी देते हुए डॉ. आशीश चावला ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 17 सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें आटा, पनीर, दही, तैयार सब्जी, नारियल चटनी, मंचूरियन, मैदा, स्वीट मसाला, घी, गुड़ और दूध शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे और तैयार दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों की जांच की गई है, ताकि कुल गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल नियमों के अनुसार प्रमाणित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंन े यह भी कहा कि लैब रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। डॉ. चावला ने कहा कि सभी फूड बिजनेस आॅपरेटरों के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें स्वच्छता, मानक सामग्री का उपयोग और खाद्य पदार्थों की सुरक्षित तैयारी शामिल है। फूड सेμटी विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– सीएमओ ने किया अंतरा इंजेक्शन के नए वर्जन का शुभारंभ

About The Author

Related Posts