जमीनी विवाद में सरपंच सहित चार लोगों की मौत

Published On

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में भैनी मोया खान पुलिस थानान्तर्गत जमीनी विवाद के कारण दो गुटों के बीच हिंसक वारदात में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि दसूहा के एक व्यक्ति निर्मल सिंह ने फुल्लडा गांव में जमीन पर कब्जा करने की मंशा से बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ घटना स्थल पहुंच गया। गांव के सरपंच सुखराज सिंह उर्फ सुख्खा ने इन लोगों का विरोध किया तो कब्जा करने के इरादे से आए लोगों ने उन पर गोली चली दी। जिसमें सुखराज सहित निशान सिंह, जैमल सिंह और अमरेन्द्र सिंह(मजदूर) की गोली लगने से मौत हो गई। घायल मजदूर अमरिंदर को हरचोवाल अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मजदूर सरपंच के खेतों पर काम करने गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts