स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजपुर केंद्रीय जेल में खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Ferozepur Central Jail: लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ रोकने और शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत शुक्रवार एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. राजीव पराशर के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य विभाग की फूड ब्रांच टीम ने स्थानीय केंद्रीय जेल का दौरा कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम द्वारा जेल की रसोई और कैंटीन में उपयोग की जा रही विभिन्न खाद्य वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। Firozpur News

इस दौरान मौजूद फूड सेफ्टी अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए ताकि उनकी शुद्धता की जांच प्रयोगशाला में की जा सके। डॉ. अमरवीर सिंह ने जेल प्रशासन को रसोई में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम रखने और केवल मानक वस्तुओं का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चाहे कोई आम नागरिक हो या जेल का कैदी, हर किसी को गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिले। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपलों की गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी ईदी, डॉ. अभिनव तोमर

About The Author

Related Posts