Holiday: पंजाब के इस शहर में छुट्टी की घोषणा

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)।Holiday: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले ‘नगर कीर्तन’ के लिये शहर में स्थित सरकारी/निजी स्कूल और कॉलेज 25 नवंबर को आधे दिन के लिये बंद रहेंगे। गुरुवार को यहां जारी एक आदेश के अनुसार, जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने कहा कि 25 नवंबर को ‘नगर कीर्तन’ के कारण, यातायात पुलिस ने इसके सुचारु आयोजन के लिये शहर में कई रूट डायवर्जन लागू किये हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सरकारी/निजी स्कूल और कॉलेज 25 नवंबर की दोपहर बाद बंद रहेंगे।

About The Author

Related Posts