पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

Published On

फरीदकोट। पंजाब में बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर गांव जेठुके के समीप आज एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार संगरूर जिले के मौलीवाला गाँव के गुरइकबाल सिंह अपनी कार से बठिंडा से संगरूर की ओर जा रहे थे तभी उनका वाहन जेठुके गाँव के पास सड़क किनारे ट्रॉली से अचानक टकरा गया। नतीजतन, उनके एक साथी और एक बच्चे की मौत हो गयी तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए रामपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया तथा एक की मौत रामपुरा अस्पताल में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts