इंसान का इंसान के साथ व्यवहार बहुत खराब हो गया है: सीएम भगवंत मान

Published On

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा है कि इंसानों का इंसानों के साथ व्यवहार बहुत खराब हो गया है। इसलिए डिजिटल युग के साथ पुलिस को भी डिजिटल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब पुलिस (Punjab Police) की डिजिटल शिकायत की सुविधा की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज लॉन्च किए गए ऐप से लोगों की शिकायतों के निवारण में पुलिस को मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:– पूरे देश में लगाए जाएंगे ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर: गोपाल राय

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इस पर तत्काल कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों को खोजने में मदद के लिए आज एक ऐप लॉन्च किया गया है। सांसद के तौर पर मैंने अपने लोकसभा क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया था। इस तरह पुलिस के डिजिटलाइजेशन से उनका काम कम हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts