सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली लॉरेंस गैंग के शूटर ने दी धमकी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिवंगत पंजाबी कलाकार सिद्धू मूसेवाला के हत्या के बाद उनके पिता को लॉरेंस गैंग के शूटर ने धमकी दी है। गैंग ने कहा कि लॉरेंस व जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी पर कुछ न कहे। लॉरेंस गैंग ने कहा कि मूसेवाला के कातिल शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत का एनकाउंटर भी उनके ही दबाव में हुआ है। धमकी की सूचनों पंजाब पुलिस को मिल गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये चेतावनी सोनू ग्रूप से आई:- सुनो सिद्धू मूसेवाला के बाप तु लॉरेंस बिश्नोई जग्गू भगवानपुरिया हमारे भाईयों कि सुरक्षा को लेकर कुछ बोलेगा तो तेरा तो पता भी नहीं लगेगा तुझे मारकर चले जाएंगे तु और तेरा बेटा इस देश के मालिक नहीं हो जो तुम चाहोगे उसे सुरक्षा मिलेगी तेरे बेटे ने हमारे भाइयों को मरवाया और हमने तेरे बेटे को मार दिया हम भूले नहीं है मनप्रीत मनु जगरूप सिंह रूपा का फेक एनकाउंटर हुआ है और तुम्हें भी नहीं भुलना चाहिए बुड्ढे क्योंकि यह सब तेरे दबाव में हुआ है। सौ बात की एक बात अगर तू ज्यादा बोला तो तेरा हाल सिद्धू से ज्यादा खतरनाक होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts