खिंगरा गेट फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खिंगरा गेट फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी को अपराध के 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने रविवार को बताया कि शनिवार रात 8:15 बजे खिंगरा गेट इलाके में हाथापाई के कारण फायरिंग की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऋषभ बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि ईशू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। Jalandhar News

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने साहिल कपूर उर्फ मन्नू कपूर ढिल्लू पुत्र राकेश कपूर निवासी खिंगरा गेट जालंधर, साजन सहोता निवासी किशनपुरा जालंधर, मानव निवासी भाई दित्त सिंह नगर जालंधर, नन्नू कपूर पुत्र राकेश कपूर निवासी खिंगरा गेट जालंधर, डॉक्टर कोहली निवासी खिंगरा गेट जालंधर, चकित रंधावा निवासी जालंधर, गग्गी निवासी जालंधर, काका चाचा निवासी जालंधर और कुछ अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल कपूर उर्फ मन्नू कपूर ढिल्लू को एक देसी पिस्तौल और दो खाली खोखों के साथ गिरफ्तार किया गया है और बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले लंबित हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:–  कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

About The Author

Related Posts