शिक्षा और रोजगार
Olympian Boxer Kaur Singh के निधन पर सीएम भगवंत मान का भावुक पोस्ट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व (Olympian Boxer Kaur Singh) ओलंपियन और महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, कौर सिंह ने गुरुवार सुबह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि कौर सिंह ने बॉक्सिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया।
उन्होंने कहा कि संगरूर के गांव खनाल खुर्द की कौर सिंह ने बॉक्सिंग की दुनिया में सितारे की तरह चमकते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। मान ने कहा कि इस दिग्गज मुक्केबाज ने ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौर सिंह का जीवन और योगदान नये उभरते खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत करने और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।