पुलिस का मिशन ‘सहयोग’ लांच, अधिकारी बनाएंगे रणनीति

Published On

चार सप्ताह तक चलेगा अभियान, शिकायतों का तत्काल होगा समाधान

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने रविवार को पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘सहयोग’ नामक पहल की शुरूआत की। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। Jalandhar News

शर्मा ने कहा कि यह अभियान चार सप्ताह तक चलाया जाएगा और लोगों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए अधिक से अधिक जानकारी प्रसारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुक्तालय पुलिस के 20 अधिकारी रोजाना सहयोग के साथ बैठक कर शहर की बेहतरी के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, जिसके लिए लोगों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और संचार सुनिश्चित करना है। शर्मा ने कहा कि आम जनता के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए फीडबैक इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– बैंक में चोरी का आरोप, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

About The Author

Related Posts