मोगा रैली में बोले राहुल गांधी-अगर हमारी सरकार आती है तो तीनों कानूनों को खत्म कर देंगे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोेप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एक ‘कठपुतली’ सरकार है जिसकी डोर अडानियों और अंबानियों के हाथ में है। कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिवसीय ‘कृषि बचाओ’ यात्रा के दौरान यहां एक जनसभा को संबोेधित करते हुए गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस केंद्र में आई, इन तीन ‘काले कानूनों’ को रद्द किया जाएगा और रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस सांसद की इस यात्रा में शामिल हुए।

यहां मोगा और लुधियाना जिलों से गुजरने वाली ट्रैक्टर रैली शुरू करने से पहले एक आम सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह साल से लोगों से झूठ बोल रहे हैं और अपने दो-तीन अरबपति दोस्तों के हित साधने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोविड के बीच बड़े उद्योगपतियों को कर्ज व करों से छूट देने के उदाहरण दिये और आरोप लगाया कि गरीबों व किसानों की एक रुपये की मदद नहीं की गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts