शिक्षा और रोजगार
Rajpura Train Fire: राजपुरा के पास यात्री ट्रेन में आग से यात्रियों में मची भगदड़, दहशत का माहौल
राजपुरा के पास ट्रेन में धुआं उठते ही मची चीख-पुकार, यात्रियों में अफरा-तफरी
Punjab Railway News: राजपुरा/पटियाला (सच कहूँ/अजय कमल)। पंजाब के राजपुरा के नजदीक शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। इस अप्रत्याशित घटना से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।
प्रत्यक्ष शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। कोच में आग और धुआं फैलता देख यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान नजर आए। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। रेलवे की ओर से नुकसान और बचाव अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Comments