शिक्षा और रोजगार
अमृतसर में साढ़े चार किलोग्राम हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
Published On
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग दो अभियानों में सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों को पकड़ा और एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से उनके संबंध उजागर किए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों के पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए सिंडिकेट के एक प्रमुख संचालक गुरदीप उर्फ रानो से भी संबंध थे। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।