मोगा से Amritpal Singh की गिरफ्तारी से पहले आई ये वीडियो सामने

Published On

Moga। पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग ने एक संयुक्त आरेशन में ‘वारिस पंजाब दे’ (amritpal singh video) संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा के गांव रोडे के एक गुरूद्वारे से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार से ये वीडियो सामने आई है। आइयें देखते हैं वीडियो

डिब्रुगढ़ जेल के लिए रवाना | Amritpal singh Video

आईजीपी गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर डिब्रुगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य का माहौल खराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने इस सारे आपरेशन दौरान राज्य में शांति बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को पहले ही एनएसए के तहत गिरफ्तार कर डिब्रुगढ़ की जेल में भेज दिया है। दो दिन पूर्व अमृतपाल की पत्नी किरनदीप कौर को भी लंदन जाने की कोशिश करते समय अमृतसर के हवाई अड्डे पर रोक लिया था जहां लगभग चार घंटे पूछताछ करने उपरांत उसके उसके गांव वापस भेज दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts