अमृतसर में दो आतंकी गिरफ्तार, तीन ग्रेनेड समेत 1 लाख कैश बरामद

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर शहर में फिरोजपुर से 2 आतंकियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से 3 ग्रेनेड समेत 1 लाख कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने इन आतंकियों को खुफिया जानकारी मिलने पर गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास पुलिस ने ब्रीजा कार भी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी मकबूलपुरा की तरफ जा रहे थे। आतंकियों के पास से मिले ग्रेनेड को लेकर जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि यह कहीं न कही सीमा पार पाक से ही ड्रोन के जरिए गिराया गया है। जिसको लेकर पुलिस दोनों के आतंकी कनेक्शन को खंगालने में जुटी है।

आरोपियों के नाम मिंटू और गेजा

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के नाम मिंटू और गेजा हैं। आरोपी मिंटू फिरोजपुर के बेरेके गांव का रहने वाला है। जबकि गेजा को लेकर पुलिस ने बताया कि वह सदर थानांतर्गत आने वाले अलीके का रहने वाल है। गेजा का असल नाम अंग्रेज सिंह बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी हथियारों की सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस इसको लेकर लगातार पूछताछ भी कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts