संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत, जांच जारी

Published On

आसपास के एरिया को खंगालने में जुटी पुलिस

समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। Samana News: शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब दो युवकों की लाशें संदिग्ध हालातों में मिलीं। जानकारी के अनुसार शव सरकारी लड़कियों के स्कूल की पिछली तरफ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला काफी संदिग्ध लग रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों युवकों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही, नजदीकी क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़ी अहम कड़ियाँ मिल सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– Verka Milk: पंजाब सरकार ने की त्वरित कार्रवाई, जांच के आदेश जारी

About The Author

Related Posts